भारत के 10 सबसे बड़े और उँचे बांध कौनसे है
1 थेहरी बांध ( उतराखण्ड, 261 मीटर)
तेहरी बांध भारत का सबसे उंचा बांध है। इस बांध की उंचाई 261 मीटर है और यह बांध उतराखण्ड राज्य में भागीरथी नदी पर इस बांध निर्माण किया गया है। इस बांध के जलाशय का इस्तेमाल सिंचाई और बिजली बनाने के लिए किया जाता है। इस जलाशय से सालाना 1000 मेगावाट बिजली का निर्माण किया जाता है।
2 भाक्रा बांध (हिमाचल प्रदेश,226 मीटर)
भाक्रा बांध भारत का सबसे दूसरेे नंबर का उंचा बांध है। इस बांध की उंचाई 226 मीटर है और यह बांध हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर इस बांध निर्माण किया गया है। इस बांध के जलाशय की क्षमता भारत के सबसे बड़े जलाशय में से तीसरे नंबर जलाशय है और इस बांध के जलाशय का नाम गोविंद सागर है।
3 इडूक्की बांध (केरल,169 मीटर)
इडूक्की बांध भारत का सबसे उंचे बांध में सेे चौथी नंबर का बांंध है और यह बांध एशिया के सबसे उंचे Arch Dam सेे एक है। इस बांध का निर्माण पेेेरीयार नदी पर किया गया है और इस बांध के जलाशय से 780 मेगावाट बिजली का निर्माण किया जाता है।
4 कोलडैम बांध
कोलडैम बांध भारत का सबसे उंचे बांध में से चौथी नंबर बांध है। इस बांध की उंचाई 167 मीटर है और यह बांध हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले मे सतलज नदी के उपर निर्माण किया गया है। इस बांध से 800 मेगावाट बिजली का निर्माण किया जाता है।
5 सरदार सरोवर बांध
सरदार सरोवर बांध भारत के सबसे बडे बांध मे से पांचवे नंबर का बांध है। इस बांध की ऊंचाई 163 मीटर है और यह बांध गुजरात राज्य में नर्मदा नदी केे ऊपर इसका निर्माण किया गया है। इसका गुरुत्वाकर्षण संरचना मे दुनिया के सबसे बड़े बांध यह एक है।
6 रणजीत सागर बांध
रणजीत सागर बांध भारत के सबसे बड़े बांध में से छंटे नंबर बांध है। इस बांध की ऊंचाई 160 मीटर है और यह पठानकोट पंजाब और कठुआ जम्मू कश्मीर के नजदीक इसका निर्माण रावी नदी के ऊपर किया गया है। इस बांंध का इस्तेमाल सिंंचाई और बिजली का उत्पादन करने के लिए होता है।
7 श्रीशैलम बांध
श्रीशैलम बांध भारत के सबसे बड़े बांध में से सातवें नंबर का बांध है। इस बांध की ऊंचाई 145 मीटर है और यह बांध आंध्रप्रदेश में कुरनूल जिले में कृृष्णा नदी के ऊपर निर्माण किया गया है।
8 चामेरा बांध
चामेरा बांध भारत के सबसे बड़े बांध में से आठवें नंबर बांध है। इस बांध की ऊंचाई 140 मीटर है और यह बांध हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रावी नदी के ऊपर निर्माण किया गया है। इस बांध का जलाशय पानी खेलों के खेलों के प्रसिद्ध है।
9 नागार्जुन बांध
नागार्जुन बांध भारत के सबसे बड़े बांध में से नौवें नंबर का बांध है। इस बांध की
ऊंचाई 124 मीटर है और यह बांध आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के ऊपर निर्माण किया गया है। यह बांध भारत के पहले बहुपयोगी बांध में से एक है और इस बांध का जलाशय भारत दूसरे नंबर का जलाशय है।
10 कोयना बांध
कोयना बांध भारत के सबसे बड़े बांध में से दसवें नंबर का बांध है। इस बांध की ऊंचाई 103 मीटर है और यह महाराष्ट्र में कोयना नदी के ऊपर निर्माण किया गया है। यह महाराष्ट्र का ऊंचाई से सबसे बड़ा बांध है। इस बांध प्रमुखता उपयोग बिजली बनाने के लिए होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें